
जिला पदाधिकारी बांका के निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण।
बिहार/बांका। जिला पदाधिकारी विभाग का अंशुल अग्रवाल के द्वारा दिए निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुल्लीडुमर मनोज प्रभाकर के द्वारा नवसारी जीत प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर का आर्थिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार प्रभाकर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा जिला पदाधिकारी बांका को शिकायत की गई थी की नव सृजीत प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर शिक्षक आते नहीं है जब कभी आते हैं हाजिरी बनाकर फरार हो जाते हैं विद्यालय का पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से नहीं चलता है इसी शिकायत के आधार पर जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी कर विद्यालय निरीक्षक का प्रतिवेदन देने को कहा गया था प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुल्लीडुमर द्वारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर का निरीक्षण करने आज गुरुवार को विद्यालय पहुंचे निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए जबकि नामांकन के आधार पर वर्ग 1 से पंचम तक में कुल 17 बच्चे ही उपस्थित थे जबकि कुल वर्ग मिलकर 28 बच्चे ही नामांकित हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी बताया कि सभी वर्ग मिलकर यूनिट के हिसाब से प्रत्येक वर्ग 40 के हिसाब से 200 बच्चों के नामांकन होना चाहिए लेकिन मात्र 28 बच्चे ही नामांकित हैं । शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जाट प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है।