
18 महीने से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार, चाकू बरामद
रिपोर्ट अवधेश शर्मा
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने हत्या के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना सुभाषनगर में मु0अ0सं0 139/2025, धारा 191(1), 191(3), 109, 351(2), 103(1) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोप था कि 28 फरवरी 2025 को मढ़ीनाथ क्षेत्र में सोनू कश्यप उर्फ विकास पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
मामले में नामजद अन्य आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपित सोनू कश्यप उर्फ फुन्नु उर्फ मुन्नु पुत्र मुन्ना लाल उर्फ रमेश कश्यप, निवासी वंशीनगला नई बस्ती, थाना सुभाषनगर, उम्र 23 वर्ष, लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 22 सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे रामगंगा तिराहे से इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मुकदमे में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका सोनू उर्फ विकास से विवाद था और इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार और कांस्टेबल अंकित नागर शामिल रहे।
#Bareilly #news #live #up #Bareilly #police
#Thana #Subhash #Nagar