Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

#टमकोर_में_घनी_आबादी_के_बीच_बना_मौत_का_डंपिंग_यार्ड_ग्रामीणों_ने_कलेक्टर_से_लगाई_गुहार पांच गांवों के मार्ग के पास फैली गंदगी, बदबू और संक्रमण के बीच जीने को मजबूर ग्रामीण बिसाऊ। मलसीसर तहसील के ग्राम टमकोर के वार्ड संख्या 03 में घनी आबादी के बीच लंबे समय से हो रही अवैध कचरा डंपिंग से स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। मृत पशुओं के अवशेष, घरेलू एवं अन्य दुर्गंधयुक्त अपशिष्ट खुले में डाले जाने से क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। परेशान ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण अंशु देवी द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि ऐतिहासिक गणगौर कुएं की गुवाड़, पांच गांवों को जोड़ने वाले मुख्य सार्वजनिक मार्ग तथा आसपास स्थित निजी भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कचरा डाला जा रहा है। इससे पूरा क्षेत्र एक अनाधिकृत कचरा डंपिंग यार्ड में तब्दील हो गया है और आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध एवं गंदगी के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस संबंध में 8 जून को भी शिकायत प्रस्तुत की गई थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से कचरे को उसी स्थान पर मिट्टी से ढक दिया गया। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़ा-गला कचरा बहकर मुख्य सड़क तक पहुंच गया, जिससे महामारी एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। इसका असर विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय सरपंच, प्रशासक और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार केवल यह कहकर मामला टाल दिया जाता है कि जितना कार्य किया गया है, वही अंतिम है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्वतंत्र जांच टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराने, जमा कचरे एवं मृत पशुओं के अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में कचरा डंपिंग रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। साथ ही स्थानीय स्तर पर हुई लापरवाही और भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस गंभीर मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा। #shekhawatiexpress #malsisar #bissau #UpdateNews #NewsUpdate #indianapolis #calecter #viralpost

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 18, 2026