बिरनी: कपिलो निवासी एवं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के करीबी चंदन मोदी पर कथित जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को आक्रोश मार्च निकाला। मार्च +2 उच्च विद्यालय पलौंजिया से शुरू होकर बिराजपुर मोड़ पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान बिरनी थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मार्च में भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण दास, सांसद प्रतिनिधि तुलसी यादव, प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, पूरे मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए हैं। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी हर हाल में की जाएगी। गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#birni #aakroshmarch #giridihnews