गरोठ। 8 लेन हाईवे पर सोमवार को एसिड से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से एसिड का रिसाव होने से आसपास के खेतों में रसायन फैल गया, जिससे किसानों की फसलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।