‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, पीएम मोदी-शाह समेत मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
जमुई में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा लगाते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के लिए है। नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट के अधिकार पर किसी भी प्रकार का हमला संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों से आवाज उठाने की अपील की। प्रदर्शन में राजद जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, जमुई विधानसभा के राजद प्रत्याशी शमशाद आलम, राजद लोकसभा प्रत्याशी अर्चना रविदास समेत महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026