महादलित टोले में डीएम और एसपी ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और छोड़ी फुलझड़ियां
दीपावली एवं काली पूजा के शुभ अवसर पर किशनगंज के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने कबीर चौक के समीप स्थित महादलित टोला पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ खुशियां साझा कीं।
इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांटीं और उनके साथ फुलझड़ियां जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया।
प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों एवं बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
❤️ खुशियों की रोशनी हर घर तक पहुंचे, यही दीपावली का असली संदेश है।
#Kishanganj #DiwaliCelebration #KaliPuja #DMKishanganj #SPKishanganj #BiharNews #BoltaKishanganjNews