आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, 4 दिन पहले सागर SP पद से हटाए गए थे
आईपीएस अनुराग सुजानिया ने सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
मध्य प्रदेश के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थे। चार दिन पहले ही राज्य सरकार ने उन्हें सागर एसपी के पद से हटाया था। इसके बाद सोमवार, 02 नवंबर को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे में उन्होंने नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत कारण बताया है।
Rehli, Sagar | Nov 3, 2026