
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
साईबर थाना पुलिस की कार्यवाही
साईबर थाना सवाई माधोपुर ने Etsy (अन्तराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म) पर Account Active करने के नाम पर ठगी गई 1,60,100/- रुपये की राशि वापिस परिवादिया के खाते में करवाई रिफण्ड।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन मे श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक साईबर क्राईम थाना जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन मे साईबर थाना टीम ने माह फरवरी मे अज्ञात ठगों द्वारा परिवादिया डिम्पल शेखावत के खाते से ऑनलाईन ठगी कर हडपी गई कुल 1,60,100/- रुपये की राशि को वापस परिवादी के खाते मे रिफण्ड करवाने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण :- दिनांक 01-02-2026 को परिवादिया डिम्पल शेखावत निवासी हनुमान नगर जिला-सवाई माधोपुर ने ऑनलाईन साईबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई कि मेरे साथ Etsy (अन्तराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म) पर Account Active के नाम पर अज्ञात ठगो द्वारा कुल 1,60,100/-रुपये की राशि हड़प ली है। उक्त शिकायत पर साईबर क्राईम थाना सवाई माधोपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ विभिन्न बैंको के नोडल ऑफिसर्स से सम्पर्क कर संदिग्ध खातो का रिकॉर्ड प्राप्त कर 1,60,100/- रुपये की राशि परिवादिया को वापस रिफण्ड करवाई गई।