
रेवाड़ी में मानूसन की पहली बारिश में सिस्टम फेल:स्पेशल नोडल अधिकारी लगाए गए थे;सरकुलर रोड पर जमा,
हमे तो खुश होना चाहिए, यहां हमें बिना पैसे खर्च किए स्विमिंग पूल मिल गया,चाहे तो यहां बोटिंग भी कर सकते हैं, अधिकारी हर साल आते हैं और फोटो खींचवाकर चले जाते हैं,कई साल से हम यह देखते आ रहे हैं,विकास तो बस नेताओं और अफसरों का होता है, जमीन पर कुछ भी नहीं होता
रेवाड़ी में मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन के पुख्ता जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। जिला उपायुक्त द्वारा सीवरेज और नालों की सफाई के लिए नियुक्त किए गए स्पेशल नोडल अधिकारी की कवायद भी शहर में जलभराव को रोकने में नाकाम रही।
सड़कों से गलियों और बाजारों से तक जलभराव देखने को मिला। आलम यह है, कि सेक्टर जैसे पॉश इलाके और प्रमुख बाजार भी जलभराव से नहीं बच पाया
शहर के मॉडल टाउन, सेक्टर-3-4, सरकुलर रोड, ब्रॉस मार्केट, मुख्य बाजार, रेलवे रोड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, बावल रोड और बस स्टैंड जैसे सभी स्थानों जलभराव की स्थिति देखने को मिली। ब्रॉस मार्केट में जनभराव से निपटने के लिए टैंकर लगाकर पानी निकलना पड़ा। बृहस्पतिवार को हुए जलभराव ने मानसून की बरसात से पहले ट्रेलर ने ही लोगों को डरा दिया।
हमे तो खुश होना चाहिए, यहां हमें बिना पैसे खर्च किए स्विमिंग पूल मिल गया। चाहे तो यहां बोटिंग भी कर सकते हैं। अधिकारी हर साल आते हैं और फोटो खींचवाकर चले जाते हैं। कई साल से हम यह देखते आ रहे हैं। विकास तो बस नेताओं और अफसरों का होता है। जमीन पर कुछ भी नहीं होता
Rewari, Rewari | Jul 2, 2026