
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण - कलेक्टर
समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन में सौ दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण करें।
बैठक के दौरान कृषि विभाग अधिकारियों से उर्वरक की समीक्षा कर आगामी फसल के लिए उर्वरक का पर्याप्त भंडारण रखने और वितरण व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्वरक व्यवस्था में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकाय सीएमओ को निर्देशित कर कहा कि बारिश से पहले नाले-नालियों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिससे बारिश के दौरान कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं बने। सभी निर्माण विभाग बारिश के पूर्व सभी प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूरा करें। कोई भी ऐसा काम अधूरा न रहे जिसमें बारिश की वजह से नुकसान हो। साथ ही जो भी जर्जर भवन चिन्हांकित कर लिए गए हैं उन्हें नोटिस देकर तुड़वायें। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind