Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की 03 रेंजर साइकिल एवं 01 आईफोन मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 16 अगस्त 2026 *बस्ती:* पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। *उ0नि0 जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन* मय टीम द्वारा जरिए मुखबिर की सूचना पर दिनांक *16.08.2026* को समय *03:30 बजे* *मूड़घाट पुल* के पास से थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 *353/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS* से संबंधित अभियुक्त *आदर्श चक्रवर्ती* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *03 रेंजर साइकिल व 01 आईफोन मोबाइल* बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* *आदर्श चक्रवर्ती* पुत्र भीम चक्रवर्ती, उम्र 19 वर्ष, निवासी कटरा बाईपास डमरूआ, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:* 1. मु0अ0सं0 227/2022 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। 2. मु0अ0सं0 353/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। गिरफ्तारी का स्थान,मूड़घाट पुल, दिनांक 16.08.2026, समय 03:30 बजे। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 15.08.2026 को भगवत मार्केट से आईफोन मोबाइल चुराया था। वह कोचिंग सेंटरों के आसपास से साइकिल चोरी करता था। चोरी के बाद साइकिल व मोबाइल को कम पैसों में बेचकर अपने शौक पूरे करता था। *बरामदगी:* 1. 03 रेंजर साइकिल 2. 01 आईफोन मोबाइल *गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीम:* 1. प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। 2. उ0नि0 जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, थाना कोतवाली, 3. हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। 4. का0 राजू यादव, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। 5. हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। 6. रिक्रूट कांस्टेबल प्रवीण कुमार, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 16, 2026

MORE NEWS

बाबू जनार्दन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
बस्ती। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू जनार्दन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाबू जनार्दन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और जनसेवा की भावना आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. चंदन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, बाबू राम सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश पांडेय गंधियान, डॉ. दीपेंद्र सिंह, अब्दुल रऊफ प्रधान, विंदा चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया यादव भारतीय, सर्वेश श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, कमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू जनार्दन सिंह के बताए रास्ते पर चलने और समाज तथा संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

बाबू जनार्दन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा बस्ती। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू जनार्दन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाबू जनार्दन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और जनसेवा की भावना आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. चंदन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, बाबू राम सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश पांडेय गंधियान, डॉ. दीपेंद्र सिंह, अब्दुल रऊफ प्रधान, विंदा चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया यादव भारतीय, सर्वेश श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, कमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू जनार्दन सिंह के बताए रास्ते पर चलने और समाज तथा संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Basti, Basti | Aug 16, 2026

Basti, Basti | Aug 16, 2026

कॉंग्रेस कार्यालय घेरने पहुँचे भाजप नेताओं को कोंग्रेसियों ने 🤔🤔🤔.... #VandeMataram #भाजपा #कॉंग्रेस

कॉंग्रेस कार्यालय घेरने पहुँचे भाजप नेताओं को कोंग्रेसियों ने 🤔🤔🤔.... #VandeMataram #भाजपा #कॉंग्रेस

Basti, Basti | Aug 16, 2026