
#प्रयागराज में कंगना रनौत का राहुल गांधी पर निशाना, बोलीं- जनता मोदी और योगी के साथ
#प्रयागराज। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को प्रयागराज में राहुल गांधी और विपक्ष के लोकतंत्र बचाओ अभियान पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के राजनीतिक पैंतरे काम आने वाले नहीं हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी है।
#कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष के नेता मॉक पार्लियामेंट में ही अपने सपने पूरे कर सकते हैं, लेकिन वास्तविक संसद में उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह बयान प्रयागराज में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा और राहुल गांधी की ओर से लोकतंत्र बचाने की बात को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में दिया।
स्टोर की ओपनिंग में पहुंचीं कंगना रनौत
#कंगना रनौत प्रयागराज में एक स्टोर की ओपनिंग करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में शहर के विकास और बड़े ब्रांड्स के आगमन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने प्रयागराज को पवित्र और पावन धरती बताते हुए स्टोर की ओपनिंग को एक भव्य समारोह बताया।
#बड़े ब्रांड्स से बढ़ रही प्रयागराज की पहचान
#कंगना रनौत ने कहा कि प्रयागराज जैसे शहर में अब बड़े-बड़े और हाई-प्रोफाइल ब्रांड्स आ रहे हैं, जिनकी पहचान विश्व स्तर पर है। यह इस बात का संकेत है कि प्रयागराज एक बड़े शहर के रूप में उभर रहा है।
#उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन की दृष्टि से प्रयागराज का महत्व लगातार बढ़ रहा है। देशी और विदेशी पर्यटकों के आगमन से शहर में बड़े ब्रांड्स और कारोबार के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
#Prayagraj #KanganaRanaut #RahulGandhi #BJP #NarendraModi #YogiAdityanath #PrayagrajNews #UttarPradesh #PoliticalNews