#अलीगढ़ में मानव महाजन को भाजपा से शहर विधानसभा प्रत्याशी बनाने की मांग तेज, होटल एसोसिएशन ने सम्मान समारोह में उठाई पुरजोर आवाज,अलीगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मानव महाजन को शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग तेज हो गई है। होटल अल्पाइन में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर मानव महाजन और एमएलसी चुनाव जीतने पर डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया। होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने दोनों को 51 किलो का पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन पंकज धीरज ने की। इस दौरान सदस्यों ने भाजपा नेतृत्व से आगामी विधानसभा चुनाव में मानव महाजन को शहर सीट से टिकट देने की मांग की।
#Aligarh #BJP #ManavMahajan #AligarhNews #HumanMahajan #MLC #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 10, 2026