
BREAKING NEWS 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे रामलीला मंचन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट; कमेटी पदाधिकारियों के साथ परखीं तैयारियां गौंडा (अलीगढ़):
आगामी 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही ऐतिहासिक रामलीला के मद्देनजर गौंडा थाना प्रभारी (एसओ) डीके सिसोदिया ने पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दर्शकों के बैठने के प्रबंध और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसओ डीके सिसोदिया ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मा भैया, महामंत्री रजत उपाध्याय, संयोजक बाबूलाल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मण वार्ष्णेय,, लौकेश भज्जी सहित कमेटी के कई सदस्य और गौंडा थाने का समस्त पुलिस फोर्स मौजूद रहा। कमेटी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को आयोजन के दौरान पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh Policeहिंदू सम्राट धर्मा भैयाRajat Upadhyay BJPBabulal Varshney
Koil, Aligarh | Oct 5, 2026