
छतरपुर जिले के थाना बमीठा पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- ग्राम गंज फोरलेन हाईवे सर्विस रोड से 15 पेटी, 132 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार कुल कीमत करीब 15 लाख रुपए जप्त
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना बमीठा को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान झांसी खजुराहो फोरलेन हाईवे में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम गंज पहुंची। फोरलेन हाईवे सर्विस रोड में संदिग्ध कार को रुकवा कर चेक करने पर अवैध शराब पाई गई, वैध दस्तावेज नहीं प्राप्त हुए। 15 पेटी, मात्रा 132 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये जप्त किया गया। चालक एवं सहयोगी आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
अवैध शराब तस्करी में संलिप्त 2 अभियुक्त सहित 3 आरोपी-
1. प्रताप राजा पिता भान सिंह परिहार निवासी महोबा रोड डिपो कॉलोनी छतरपुर
2. अनुराग सोनी पिता आलोक सोनी निवासी डिपो कॉलोनी छतरपुर
3. अन्य फरार आरोपी
के विरुद्ध थाना बमीठा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, सहायक उप निरीक्षक शिव प्रसाद प्रजापति, प्रधान आरक्षक अवधेश चतुर्वेदी, राजा भैया, आरक्षक भानु पटेल, सोनू यादव एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur