पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव का किशनगंज आगमन,भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
किशनगंज: पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव बुधवार को दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे। उनके आगमन पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जय किशन प्रसाद सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रवास के दौरान स्वदेश यादव पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा जिले में पिछड़ा वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों, प्रशासनिक व्यवस्था तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों की स्थिति की जानकारी लेंगे। वे संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया।