
ट्रेंडिंग उदयपुर ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली-उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द होगी शुरू
रेल मंत्रालय ने उदयपुर सिटी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह सेवा दोनों दिशाओं में चलेगी और रोजाना संचालित होगी। ट्रेन नंबर 22463 उदयपुर सिटी - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22464 नई दिल्ली - उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएंगी।
प्रमुख स्टेशन और समय (22463 उदयपुर सिटी → नई दिल्ली):उदयपुर सिटी: 05:45 (प्रस्थान)
चंदेरिया: 07:20/07:25 (आगमन/प्रस्थान)
कोटा: 09:30/09:40
मथुरा: 12:28/12:30
नई दिल्ली: 14:15 (आगमन)
वापसी यात्रा (22464 नई दिल्ली → उदयपुर सिटी):नई दिल्ली: 15:00 (प्रस्थान)
मथुरा: 16:03/16:05
कोटा: 19:00/19:10
चंदेरिया: 21:30/21:35
उदयपुर सिटी: 23:40 (आगमन)
ट्रेन 16 कोच की वंदे भारत रेक पर चलेगी। रखरखाव उदयपुर सिटी में होगा। पानी भरने और सीटीएस की सुविधा कोटा, चंदेरिया और मथुरा में उपलब्ध रहेगी।रेलवे ने सभी संबंधित जोनों (उत्तर-मध्य रेलवे) को निर्देश दिया है कि इस नई सेवा को शीघ्र शुरू किया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उद्घाटन के समय इसे विशेष ट्रेन के रूप में भी चलाया जा सकता है।यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान और दिल्ली के बीच यात्रा को तेज, आरामदायक और आधुनिक बनाएगी। यात्रियों को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर बुकिंग की जानकारी मिलने की उम्मीद है।