सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
मानटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध छुर्रे के साथ आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करमोदा गांव में एक व्यक्ति के हाथ में नंगा छुर्रा लेकर घूमने की सूचना मिली थी।
गश्ती टीम ने रात करीब 10:40 बजे करमोदा पहुंचकर घेराबंदी की और मीठालाल रेगर (49) निवासी करमोदा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 32 सेंटीमीटर लंबा धारदार छुर्रा बरामद हुआ। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के सामने तेज आवाज में ट्रैक्टर पर गाने बजाने के मामले में पुलिस ने श्रवण सिंह (20) निवासी सांगली, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से डेक मशीन, दो स्पीकर और पेन ड्राइव जब्त किए। मामले में आरएनसी एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मानटाउन पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।