एक सुरक्षित प्रदेश के साथ-साथ एक स्वस्थ प्रदेश का निर्माण भी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपील करती है कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय अपने हृदय की सेहत के लिए ज़रूर निकालें।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यस्त जीवनशैली के बीच दैनिक व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आइए इस अवसर पर संकल्प लें कि कठिन से कठिन परिस्थितियों और व्यस्त दिनचर्या के बीच भी हम अपनी शारीरिक व मानसिक सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे।
#WorldHeartDay #HeartHealth #HealthyHeart #Fitness #BalotraPolice