#बालोतरा: थाना कल्याणपुर द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ 62.430 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद।
तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बरी ब्रेजा कार जब्त।
आरोपी तस्कर बुधाराम गिरफ्तार।
थाना बालोतरा के प्रकरण में भी था वांछित।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के सुपरविजन में श्रीमती अनु चौधरी निपु. थानाप्रभारी कल्याणपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ 62.430 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी ब्रेजा कार को जब्त कर मादक पदार्थ तस्कर आरोपी बुधाराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी थाना बालोतरा के मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में भी वांछित था।
@policerajasthan
#BalotraPolice #NDPSAct #DrugFreeRajasthan #SayNoToDrugs
5 views | Barmer, Rajasthan | Sep 29, 2026