
राष्ट्रीय हनुमान दल: गोंडा ब्लॉक कार्यालय पर हुई बैठक, 11 अक्टूबर को चंडौस आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू
गोंडा (अलीगढ़/इगलास क्षेत्र):
राष्ट्रीय हनुमान दल के ब्लॉक गोंडा कार्यालय पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक और नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई द्वारा जिला व तहसील स्तर के अतिथियों को 'राम नाम का पटका' पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई।
संगठन को मजबूत करने का आह्वान
बैठक का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई ने सभी ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों से अपने कार्यों पर विशेष जोर देने और दल का दायरा बढ़ाने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी स्वयं को अकेला न समझें, वे हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। बैठक में संगठन विस्तार की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की घोषणा
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू हृदय सम्राट श्री रोहित सिंह हिंदू जी आगामी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे शिव पैलेस, चंडौस में पधार रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए पत्र
समारोह के अंतिम चरण में ब्लॉक अध्यक्ष अमोल भाई ने गोंडा ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा कि गृह क्षेत्र तहसील इगलास ब्लॉक गोंडा की टीम को मजबूत करना है का उद्देश्य है और बाद में अमोल भाई की कार्यों की काफी सराहना की
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी:
ऋषि शर्मा – ब्लॉक उपाध्यक्ष
गौरव शर्मा – ब्लॉक मीडिया प्रभारी
अंकित चौधरी – ब्लॉक सुरक्षा प्रमुख
सूरज शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
शिवम – ब्लॉक सचिव
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सचिन कुमार उर्फ कान्हा भैया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत, जिला सह मंडल संरक्षक नेत्रपाल सिंह, तहसील इगलास अध्यक्ष अमित चौधरी सहित ध्रुव शर्मा, जतिन सारस्वत, बलराम पंडित, अरुण पंडित और नेत्रपाल शर्मा जैसे कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
कृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshPramod SarswatAmol Bhai
Koil, Aligarh | Oct 2, 2026