
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राचार्य अरविंद तिवारी सम्मानित
बकस्वाहा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यालय के शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए बकस्वाहा के पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी को सम्मानित किया गया।
छतरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार एवं जिला कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा प्राचार्य अरविंद तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्राचार्य अरविंद तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, छात्राओं की प्रतिभा को निखारने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां भी दी जाती रही हैं।
सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं अभिभावकों ने प्राचार्य अरविंद तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।