बिस्फी में सड़क हादसा: कार की टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलटा, चालक सुरक्षित
बिस्फी/मधुबनी। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के कोकला चौक से बलहा घाट जाने वाली सड़क पर एक सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीछे से आ रही एक कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे पलट गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Reporter Rakesh Kumar Yadav ✍️
Sachhai aap tak News 24 सच्चाई आप तक Bihar Tak #SadakSurakshaJeevanRaksha #sadakhadsa #fb #viralphotochallenge #viralpost #BiharNews