नकली शराब से 10 लोगों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित
सागर। जिले की बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में कथित रूप से नकली शराब के सेवन से 10 व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।
मामले में उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को उनके वर्तमान मुख्यालय ग्वालियर से अटैच किया गया है।
वहीं लापरवाही के मामले में तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें कीर्ति दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी सागर, दिलीप खंडाते, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर तथा प्रोशनी उरेती, आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बंडा शामिल हैं।
नकली शराब से हुई मौतों की गंभीर घटना के बाद राज्य शासन की इस कार्रवाई को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।
— आबकारी आयुक्त
Harda, Harda | Sep 6, 2026