
#सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा उच्चीकरण का होगा शीघ्र शिलान्यास:#सुबोध #पलायन रोकने के लिए स्वरोजगार जरुरी
#गजा। #नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के #विधायक व कैबिनेट मंत्री #सुबोध उनियाल ने क्वीली पट्टी के मैदार, अमसारी गाँव, बैरोला, अदाली (सैण) मे क्षेत्र भ्रमण करते हुए जन संवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
#कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दखिण काली मंदिर मैदार मे पूजा अर्चना की, एवं चाका सडक पर से अदाली सैण नव निर्मित सडक का रिबन काटकर शुभारंभ किया, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सडक, स्वास्थ्य, रोजगार जीवन की लाइफ लाइन है, मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वरोजगार के लिए सरकार अनेक योजनाओं के लिए अनुदान दे रही है, कहा कि होम स्टे, पाली हाउस, बागवानी, मसरुम उत्पादन, अदरक, सौंठ, सहित कई अन्य योजनाओं मे अनुदान दिया जा रहा है, कहा कि सरकार ने पिरुल इकट्ठा करने के लिए महिला समूहों को बढ़ावा दिया है, इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा, कहा कि महिला समूहों को अनुदान देकर लखपति दीदी के लिए प्रोत्साहित किया गया, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गजा मे 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास पदों के सृजन सहित किया जायेगा।
#उन्होंने आह्वान किया कि लोगों को अपनी पैतृक जमीन नहीं बेचनी चाहिए, साथ ही कहा कि जनगणना अपने गाँव में ही करायें, यदि पलायन होगा व जनसंख्या घटेगी तो विधानसभा व संसदीय क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्रों में घट जायेंगे, कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न गांवो मे विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की, कहा कि सर्वाधिक विकास नरेंद्र नगर विधानसभा में हुए हैं।
#इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के अध्यक्ष जगत सिंह असवाल, प्रधान सैण धन सिंह सजवाण, ने भी बैठक को सम्बोधित किया। #प्रधान मैदार अनिल असवाल, प्रधान बैरोला, मंगेश उनियाल, सैण धन सिंह सजवाण ने अभिनंदन व मांग पत्र सौंपा, कैबिनेट मंत्री के आगमन पर ढोल नगाड़े, माल्यार्पण, व शाल ओढाकर भव्य स्वागत किया गया, जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, प्रधान सुरेश कोठारी, मंजू रावत, मुकेश चौहान, अनिल असवाल, मंगेश उनियाल, सदस्य क्षेत्र पंचायत, सीमा देवी, सुदान सिंह, रमेश लाल,पूर्व प्रधान दिनेश उनियाल,व मुनेन्द्र उनियाल, जीत राम उनियाल, कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा रावत, एवं तहसीलदार गजा राजेन्द्र सिंह गुनसोला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीन कर्नवाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी फकोट, बन विभाग, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग, खाद्यान्न निरीक्षक गजा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे हैं, प्रधान सैण धन सिंह सजवाण ने अदाली गाँव से सडक को सैण तक स्वीकृत करने की मांग भी की है।