रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने निशा भगत के अंतिम फेसबुक लाइव का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए मुख्यमंत्री समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मरांडी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपों में नामित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
#NishaBhagat #BabulalMarandi #HemantSoren #JharkhandNews #JharkhandPolitics #BJPJharkhand #RanchiNews