
कुल्लू में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 2 घंटे की चार्जिंग में तय करेंगी 150 से 200 किलोमीटर का सफर
कुल्लू। जिला कुल्लू के लोगों के लिए जल्द ही परिवहन क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी आने वाली है। एचआरटीसी के आरएम कुल्लू दीप नारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने से कुल्लू के स्थानीय रूटों पर नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने की उम्मीद है।
कुल्लू जिले के लिए कुल 15 नई इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं। इनमें से कुछ बसें कुल्लू स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप पहुंचकर खड़ी हो चुकी हैं, जबकि बाकी बसों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
इन आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों की खासियत यह है कि करीब दो घंटे की चार्जिंग में ये 150 से 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से जहां यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
आरएम कुल्लू दीप नारंग के अनुसार, सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन बसों को स्थानीय रूटों पर उतारा जाएगा। शेष बसों के पहुंचने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर इन नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर स्थानीय रूटों के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद कुल्लू की सड़कों पर नई, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी।
कुल्लू में 15 इलेक्ट्रिक बसों के आने से स्थानीय परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ABN NEWS KULLU SONU THAKUR
#KulluNews #HimachalNews #ElectricBus #HRTC #KulluHRTC #HimachalPradesh #GreenTransport #EVBus #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #HindiNews #ABNNews #ABNNewsKullu #KulluBhunter #SundarSinghThakur #DeepNarng #HimachalUpdate #ViralNews #TrendingNews #EnvironmentFriendly #PublicTransport #ElectricVehicle #KulluUpdate #HimachalLive #IndiaNews #HimachalDevelopment #GreenHimachal #KulluElectricBus #15ElectricBuses #ABNNewsKulluBhunter
Kullu, Kullu | Aug 10, 2026