☑️अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी
☑️कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पाली के ग्राम मंगठार एवं सुंदरदादर में विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 19.02 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई तथा दो प्रकरण 8कायम कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 8 हजार रुपये आंकी गई है।
इसी तरह वृत्त मानपुर, नौरोजाबाद के ग्राम चिल्हारी, कोटरी, महुरा, छपरी,से देशी एवं विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 4.5 बल्क ली,महुआ लाहन 225 किलो, जप्त कर 4 प्रकरण विवेचना में लिये गये है। जिसमें जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 24 हजार 492 रुपये आंकलित की गई है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#उमरिया