
हमीरपुर सदर विधानसभा के आगामी चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं
ऐसे में कई चेहरे उभर के आ रहे है इन्ही सब नामो के बीच एक नाम गूंज रहा है
*शुभकरन सिंह परिहार*
उनके समर्थक कहते हैं कि अगर समाजवादी पार्टी जीत स्थापित करना चाहती है तो हमीरपुर सदर विधानसभा के लिये अपना मुख्य चेहरा इंगोहटा निवासी सुमेरपुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह जी को बनाना चाहिए
आइये इनके बारे में संक्षिप्त जानकारी दें
इनका जन्म 10 फ़रवरी 1964 को हुआ
इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव से और इंटरमीडिएट की शिक्षा मौदहा से हुई
यहां राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुये नेशनल इंटर कॉलेज से 1979-1980 में निर्विरोध छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए
इसी दौरान उर्मिला सिंह को जीवनसाथी बना डाला
1981-1982 में हमीरपुर छात्र संघ का चुनाव जीते और राजनीति में सक्रियता निभाते हुये पार्टी में अलग अलग पदों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनायी
1995 में जिला पंचायत सीट से अपनी पत्नी उर्मिला सिंह को लड़ाकर 5000 से अधिक वोट हासिल किये हालांकि कुछ वोट के अंतर से मनोरमा सिंह ने जीत हासिल की
1995 में ही अपनी माता जी श्रीमती राजकुमारी सिंह जी को क्षेत्र पंचायत सदस्य बनवाकर ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी की लेकिन हेलापुर निवासी दीप सिंह वर्मा से शिकस्त खायी
2001 में पुनः पौथिया के मिथिलेश गुप्ता पत्नी दयाराम गुप्ता को हराकर ब्लाक प्रमुख बने
2006 में पुनः दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने
2009 में बसपा सरकार बनने पर विरोधियों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया
लेकिन माननीय न्यायालय से इन्हें जीत हासिल हुई
2011 के बाद सीट बदल जाने से दोबारा चुनाव नहीं लड़ सके
2016 में इंगोहटा के ही अमित सिंह भदौरिया से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में हार का सामना किया
2021 में पत्नी उर्मिला सिंह परिहार ने लगातार चौथी बार क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जीत हासिल की
साथ ही पुत्र अभय प्रताप सिंह भी क्षेत्र पंचायत सदस्य बने
अब 2027 में समाजवादी पार्टी में संभावित विधानसभा प्रत्याशियो की लिस्ट में वह टॉप पर बने हुए हैं
आपका मत क्या है लाइक कमेंट व शेयर करके बतायें।
#सपा #ब्लाकप्रमुख