
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-1182,
दिनांक:-22/08/2026,
===============
दिनांक 22 अगस्त 2026 को दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक:-- "पेपरलेस रजिस्ट्री के चौथे दिन भी आवेदन शून्य, असमंजस कायम"
उक्त शीर्षक के संबंध में ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी 141निबंधन कार्यालयों में जमीन की खरीद-बिक्री के लिए पेपरलेस निबंधन (डिजिटल रजिस्ट्री) व्यवस्था लागू कर दी है।
इस नई प्रक्रिया के तहत क्रेताओं को रजिस्ट्री के दिन ही क्यूआर (QR) कोड वाला रंगीन निबंधित दस्तावेज मिल जाता है।
सभी दस्तावेज में ई-केवाईसी (e-KYC) तथा डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग किया जाता है।
इससे फर्जी दस्तावेजों और दस्तावेजों में छेड़खानी या जालसाजी की घटनाओं पर रोक लगेगी।
पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया दस्तावेजों के निबंधन प्रक्रिया को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने का बिहार सरकार का सराहनीय प्रयास है।
इस निबंधन व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन हेतु श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) समाहर्ता -सह-जिला निबंधक,महोदय पूर्णिया के आदेश से अनुमंडल पदाधिकारी,पूर्णिया सदर एवं जिला अवर निबंधक,पूर्णिया द्वारा दस्तावेज लेखकों एवं प्रशिक्षुओं के साथ शनिवार को बैठक की गई।
बैठक में पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया।
नई निबंधन प्रणाली में सेवा प्रदाता के रूप में उनके दायित्वों को रेखांकित किया गया।
दस्तावेज लेखकों द्वारा अपने सरोकार से जुड़े हुए मुद्दों को साझा करते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी उपलब्धियों के निबंधन प्रक्रिया में उपयोग को आज के दौर के लिए बेहद जरूरी एऊ उपयोगी बताते हुए सभी हितधारकों से इसका गर्मजोशी से स्वागत करने एवं व्यापक रूप से अपनाने पर बल दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 22, 2026