*भोपाल के गांधी नगर में आग लगने से बड़ा हादसा*
ग्रीन वे कॉलोनी स्थित एक मल्टी में बने फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट में लगी आग
दीपावली के मौके पर फ्लैट में लगाए गए थे दिए
नीचे रखे दिए से पर्दे ने पकड़ी आग
उसके बाद चंद मिंटो में में आग तेजी से पूरे घर में फैली
देखते-देखते पूरा घर हुआ खाक
सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की दो दमकल मशीन
फायर फाइटर पंकज यादव ने टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग से घर में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, कपड़े, किचिन का सामान, जरूरत के लिए घर में रखी लाखो रुपए नगदी, सोने चांदी की ज्वेलरी हुई राख
जानकारी के मुताबिक फ्लैट में रहने वाले लोग हादसे के वक्त मौजूद नहीं थे
दीपावली के मौके पर वह घर में लक्ष्मी पूजन करने के बाद रिश्तेदारों के यहां मिलने के लिए गए थे उसी दौरान हुआ हादसा
रहवासियों का आरोप मल्टी में नहीं है आग बुझाने के इंतजाम
रहवासियों ने बताया कि वह कई बार बिल्डर को इस बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं
Mauganj, Rewa | Nov 9, 2026