जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री पन्नूलाल का जीवन कभी कठिनाइयों और अभावों से घिरा हुआ था। वर्षों तक उन्होंने अपने परिवार के साथ एक कच्चे और जर्जर मकान में जीवन बिताया। बरसात के मौसम में टपकती छत, गर्मी में असहनीय ताप और सर्दी में ठंडी हवाओं के बीच परिवार का जीवन बेहद कठिन था। हर मौसम अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आता था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए केवल एक सपना था। समय बदला और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत पात्रता मिलने पर उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार करने का रास्ता खोल दिया। उन्होंने पूरी लगन और उत्साह के साथ अपने नए घर का निर्माण कराया। आज उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत पक्के घर में रह रहा है।
#chhattisgarh #mcbdistrict