मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, युवक गहरे पानी में डूबा
बरुआ बाबा स्थान पर हुई घटना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से निकाला गया
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के परखती स्थित बरुआ बाबा स्थान पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए।
युवक की पहचान शुड्डू चौधरी पुत्र रामलौट चौधरी, निवासी तिनपेडिया, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है।
Basti, Basti | Oct 21, 2026