भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, पुत्र के विवाह का दिया निमंत्रण।
नई दिल्ली:उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान महेंद्र भट्ट ने अपने परिवार (धर्मपत्नी, पुत्र एवं पुत्री) के साथ प्रधानमंत्री को अपने सुपुत्र के आगामी विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र सौंपा।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत आत्मीयता के साथ पूरे परिवार का स्वागत किया। उन्होंने महेंद्र भट्ट के सुपुत्र को उज्ज्वल भविष्य और आगामी वैवाहिक जीवन के लिए अपना स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #BJP #Mahenderbhatt