बारिश का कहर, गरीब परिवार का आशियाना ढहा!
बगीचा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के साथ खपरैल, लकड़ियां और घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता बारिश के बीच मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से नियमानुसार राहत एवं सहायता दिलाने का भरोसा दिया।प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की पहल उन्होंने की है।