मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए एवं पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में प्रभु श्रीराम की आस्था और संस्कृति रची-बसी है।
Jashpur, Chhattisgarh | Nov 17, 2026