छतरपुर जिले के थाना सटई पुलिस ने भैस चोरी का किया खुलासा – 2 आरोपी गिरफ्तार कर 6 नग भैंसे कीमत 3 लाख रुपये दस्तयाब
पुलिस थाना सटई क्षेत्रान्तर्गत जुलाई में माह में जरया हार नैगुंवा पड़रिया जंगल से 6 नग भैंसे चोरी होने संबंधी फरियादी बलराम तिवारी निवासी पड़रिया की रिपोर्ट पर थाना सटई में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया ।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा चोरी के अपराध के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों एवं जानकारी के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गयी। चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी –
1. तरुण सिंह पिता किशोर सिंह नि. ग्राम सिलावट थाना सटई
2. महेश पटेल पिता प्रभु पटेल नि. ग्राम सिलावट थाना सटई
को गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों ने पड़रिया हार जंगल से 6 नग भैंसो की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से 6 नग भैंसे कीमती 3 लाख रुपये बरामद गयी। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के निर्देशन में एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक दिलीप करण नायक, चौकी प्रभारी पड़रिया उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, प्रधान आरक्षक कुरबान बेग, राजनारायण भट्ट, आरक्षक मुकेश यादव एवं प्रशांत चतुर्वेदी की भूमिका रही।
#chhatarpur