
दूसरों को पुलिस बुलाने की धमकी देने वाली आंटी खुद सरकारी मेहमान बनकर हवालात पहुंच चुकी हैं, और सोशल मीडिया का 'ज्ञान' देखिए जो लोग इसे 'अमेरिका वाली आंटी' का कबाड़ा बता रहे थे, वो जरा अपनी भूगोल सुधार लें यह कड़ाकेदार मामला कनाडा के सरे (Surrey) शहर का है!
बात दरअसल यह है कि जब किरायेदार अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर बार्बेक्यू (BBQ) का मजा ले रहा था, तो मकान मालकिन आंटी अचानक 'संस्कृति रक्षक' मोड में आ गईं और ग्रिल पर पक रहे मांस/बीफ को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया हद तो तब हो गई जब उन्होंने इस गुस्से में किरायेदार के कमरे का दरवाजा तक उखाड़ फेंका, मानो वो कनाडा पुलिस की नहीं बल्कि अपने ही घर की 'सिंघम' हों।
आंटी शायद यह भूल गईं कि यह उनका पैतृक गांव या भारत नहीं है जहां मकान मालिक जब चाहे किरायेदार के कमरे में घुस जाए कनाडा का सख्त कानून कहता है कि एक बार प्रॉपर्टी किराये पर दे दी, तो किरायेदार के पास भी रहने और खाने की पूरी आज़ादी (Tenant Rights) होती है।
बिना इजाज़त किरायेदार के हिस्से में घुसना, उसका खाना गिराना और उसका दरवाजा गायब कर देना वहां सीधे तौर पर ह्रासमेंट,असॉल्ट और प्रॉपर्टी डैमेज का गंभीर कानूनी जुर्म माना जाता है।
इंटरनेट पर लोग अब इस बात पर जमकर मजे ले रहे हैं कि आंटी को दूसरों की प्लेट की इतनी फिक्र थी कि पुलिस ने कानून का ऐसा पाठ पढ़ाया कि उन्हें सच में 'जेल की रोटी और जेल का पानी' चखा दिया।
Namkum, Ranchi | Sep 12, 2026