⚡ आकाशीय बिजली का कहर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत!
अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के बैदापुर सूखी गांव में जानवर चराने गए बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेड़ पर बिजली गिरने के दौरान बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
#Amethi #Jamo #Lightning #आकाशीयबिजली #बारिश #BreakingNews
Amethi, Amethi | Sep 27, 2026