
टीकमगढ़। जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वरीयता सूची में शामिल करीब 2500 लंबित आवासों की स्वीकृति आगामी 3 दिनों के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) एवं रोजगार सहायकों से जवाब तलब किया जाएगा।
कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों, एडीईओ, पीसीओ एवं उपयंत्रियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर आवास निर्माण कार्यों की निगरानी करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से लागू Solid Waste Management Rules, 2026 के तहत ग्राम पंचायतों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन अनिवार्य है। उन्होंने घर-घर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, नियमित कचरा संग्रहण तथा छोटे ट्रैक्टर एवं ट्राईसाइकिल के माध्यम से कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
– Bundeli 24 Express | Heartbeat of Bundelkhand
#Tikamgarh #PMAY #PradhanMantriAwasYojana #CollectorTikamgarh #SwachhBharatMission #RuralDevelopment #Bundeli24Express #MadhyaPradesh #BreakingNews #Bundelkhand