
#शहर के लोकप्रिय भरद्वाज पार्क की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है।
_______________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार खबर अपडेट!
_______________________
#करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बदहाली से जूझ रहे इस पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी अब प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) संभालेगा।
#नगर निगम की ओर से देखरेख में आ रही दिक्कतों के चलते यह जिम्मेदारी पीएससीएल को सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलते ही स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पार्क को नए सिरे से संवारने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी है।
#शहरवासियों के बीच लोकप्रिय होने के बावजूद उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा था। पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ लोगों को नहीं मिल सका।
#यहां तक कि निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद भी पार्क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पीएससीएल के जिम्मेदारी संभालने से पार्क के दिन बहुरने की उम्मीद है। पार्क की मौजूदा स्थिति का आकलन कर जरूरी सुधार करने की तैयारी है।
#नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मौर्य ने बताया कि प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पार्क के रखरखाव और सुधार के लिए दूसरी बार टेंडर निकाला है।
#स्मार्ट सिटी बनाने वाली कंपनी पार्क से जो आय प्राप्त करेगी, उसका हिस्सा नगर निगम को भी देगी। पार्क को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में पार्क की देखरेख करने वाली संस्था नगर निगम को फूटी कौड़ी नहीं दे रही है।
#prayagraj #allahabad #uttarpradesh