Public App Logo
मिसेस तीज का ताज सजा डॉक्टर पुलकिता शर्मा के नाम श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा कल तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ-साथ नृत्य, डांस एवं मिसेस तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर श्रीराम सामाजिक सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र शर्मा एवं सचिव बलदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन एवं अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व है। यह पर्व हरियाली, उमंग, प्रेम, उल्लास और महिला शक्ति का प्रतीक भी है। कार्यक्रम का संचालन सरिता शर्मा द्वारा किया गया ! मिसेस तीज प्रतियोगिता में डॉक्टर पुलकिता शर्मा ने मिसेस तीज का ताज अपने नाम किया। द्वितीय स्थान नेहा तथा तृतीय स्थान रीतिका शर्मा ने प्राप्त किया। डॉक्टर पुलकिता शर्मा की शानदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अन्नू जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष सारिका यादव, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रिया लेघा एवं समाजसेवी प्रिया असीजा रहीं। इसके अलावा शशि वर्मा, ललिता गुप्ता शर्मा, रेखा सोनी, राजश्री सोनी, ऊषा मक्कड़, सशी शर्मा, माया तवर आदि महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं के उत्साह, उमंग और सहभागिता ने पूरे तीज उत्सव को यादगार बना दिया। - Bhiwani News