
#प्रयागराज में माघ मेला 2027 की तैयारियों के तहत झूंसी के ओल्ड जीटी मार्ग पर पांटून पुल का काम शुरू हो गया है।
-----------------------------------------------------------------
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक संवाददाता अफसाना की रिपोर्ट 12 नवंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार को खबर अपडेट!
------------------------------------------------------------------
#गुरुवार को मनसैता नाले पर पुलिया बनाने का काम शुरू किया गया। मौके पर सैकड़ों मजदूर और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं।
#ठेकेदार अनुराग सहगल और कृष्ण कुमार निषाद (बच्चा) ने बताया कि पुलिया कुछ दिनों में तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद गंगा नदी में पांटून पुल बनाने के लिए पीपा और दूसरी जरूरी सामग्री पहुंचाई जाएगी।
#लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी भोला निषाद ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पीपा, लकड़ी, गाटर और रेलिंग लगाकर पुलिया तैयार की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं और मेले से जुड़े वाहनों के आने-जाने का रास्ता बनेगा।
#पांटून पुल बनने के बाद बिजली विभाग, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल तक पहुंचना आसान होगा। वे वहां अपनी तैयारियां शुरू कर सकेंगे।
#maghmela2027 #maghmela #prayagraj #allahabad