उद्योग विभाग की 2 दिवसीय कार्यशाला 15 व 16 जुलाई को
---
एमएसएमई विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के सहयोग से “रैम्प” योजना के तहत खण्डवा में 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री मनोज रावत ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को समग्र रूप से सुदृढ़ बनाने तथा उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “कम्पोजिट तकनीक एवं प्रबंधन” विषय पर केन्द्रित यह कार्यशाला होटल सेलिब्रेशन ग्रीन में 15 एवं 16 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of MSME, Madhya Pradesh
Industry Policy & Investment Promotion Department
#khandwa