लाल बत्ती के बाद रामगोपाल सुथार की सक्रियता कितनी?
न विरोध, न समर्थन—सिर्फ सवाल -
राज्य मंत्री बनने के बाद रामगोपाल सुथार श्रीडूंगरगढ़ की जनता के बीच कितनी बार पहुंचे? क्षेत्र के किन मुद्दों को लेकर उन्होंने आवाज उठाई और बीकानेर के लिए कौन-कौन से विषय सरकार के सामने मजबूती से रखे?
हाल ही में कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर बड़ा जनआंदोलन हुआ। इस दौरान लोगों के बीच यह सवाल भी उठा कि क्षेत्र से राज्य मंत्री होने के नाते रामगोपाल सुथार की इस मुद्दे पर क्या राय रही?
अब सवाल जनता से—राज्य मंत्री बनने के बाद श्रीडूंगरगढ़ को गोपाल सुथार से क्या मिला? उनकी सक्रियता और भूमिका को आप किस नजरिए से देखते हैं?
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोग अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
इन तमाम सवालों और मुद्दों को लेकर जल्द ही राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार का इंटरव्यू करेंगे और उनसे सीधे जानेंगे उनकी भूमिका, प्रयास और इन मुद्दों पर उनका पक्ष।
आपका सवाल भी हो सकता है हमारे इंटरव्यू का सवाल।