Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर टीम चिरंजीव राव ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया जन्मोत्सव रेवाड़ी, 19 जून। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर रेवाड़ी में टीम चिरंजीव राव द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ समय बिताया। टीम चिरंजीव राव के सदस्यों ने बताया कि पूर्व विधायक एवं एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव प्रत्येक वर्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस समाज सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाते हैं। इस वर्ष वे पूर्व निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों के सिलसिले में रेवाड़ी से बाहर होने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए उनकी प्रेरणा से टीम चिरंजीव राव ने यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। टीम चिरंजीव राव ने अपने वक्तव्य में कहा कि राहुल गांधी आज देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा तथा उनकी जमीन और अधिकारों को सुरक्षित रखने के मुद्दों पर उन्होंने सदैव स्पष्ट और मजबूत पक्ष रखा है। साथ ही वे युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। वक्तव्य में कहा गया कि राहुल गांधी ने देश को जोड़ने, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया है। उनकी राजनीति का केंद्र आम आदमी, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों के अधिकार हैं। इसी सोच से प्रेरित होकर टीम चिरंजीव राव ने उनके जन्मदिवस को सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के साथ मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की तथा समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Rewari, Rewari | Jun 19, 2026

MORE NEWS

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर टीम चिरंजीव राव ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया जन्मोत्सव रेवाड़ी, 19 जून। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर रेवाड़ी में टीम चिरंजीव राव द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ समय बिताया। टीम चिरंजीव राव के सदस्यों ने बताया कि पूर्व विधायक एवं एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव प्रत्येक वर्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस समाज सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाते हैं। इस वर्ष वे पूर्व निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों के सिलसिले में रेवाड़ी से बाहर होने के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए उनकी प्रेरणा से टीम चिरंजीव राव ने यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। टीम चिरंजीव राव ने अपने वक्तव्य में कहा कि राहुल गांधी आज देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा तथा उनकी जमीन और अधिकारों को सुरक्षित रखने के मुद्दों पर उन्होंने सदैव स्पष्ट और मजबूत पक्ष रखा है। साथ ही वे युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। वक्तव्य में कहा गया कि राहुल गांधी ने देश को जोड़ने, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया है। उनकी राजनीति का केंद्र आम आदमी, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों के अधिकार हैं। इसी सोच से प्रेरित होकर टीम चिरंजीव राव ने उनके जन्मदिवस को सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के साथ मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की तथा समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। - Rewari News