बोधगया से काशी जा रही थी बस
The silence media news
श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के लगभग 40 श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा पर निकले थे। सभी यात्री रविवार की रात्रि बोधगया से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए एक टूरिस्ट बस से रवाना हुए थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच स्थित भवानी होटल के समीप उनकी बस आगे चल रहे एक ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान यह दुर्घटना हुई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
दुर्घटना में 3 लोगों की गई जान
दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी 50 वर्षीय हजरतया, 43 वर्षीय फातमावती तथा 64 वर्षीय पशुलेट वेंकटेश की मौत हो गई है। वहीं घायलों में सुभनमा, नरेंद्र रेड्डी, प्रसाद समेत लगभग 20 यात्री शामिल हैं।
#thesilencemedianews #मदनपुर #देव #aurangabad #GTRoad #AndhraPradesh #hindupilgrim #hindu