
सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता के लिए चूरू पुलिस को मिली दो अत्याधुनिक हाईवे रेस्क्यू वाहन, एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
चूरूः सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से चूरू पुलिस ने एक नई पहल करते हुए दो अत्याधुनिक हाईवे रेस्क्यू वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम (आईपीएस) ने सोमवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा आवंटित दोनों रेस्क्यू वाहन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे तथा जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित सहायता उपलब्ध कराएंगे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ये वाहन ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकालने और गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन रेस्क्यू वाहनों में हाइड्रोलिक जैक, इलेक्ट्रिक विंच, स्पाइन बोर्ड, फोल्डेबल स्ट्रेचर, फर्स्ट एड बॉक्स, ऑक्सीजन सिलेंडर किट, फायर एक्सटिंग्विशर, जीपीएस सिस्टम, ग्लास कटर, एंगल ग्राइंडर सहित अनेक आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इनकी सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा प्राथमिक उपचार में मदद मिलेगी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन अपने निर्धारित राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर नियमित गश्त भी करेंगे। दुर्घटना नहीं होने की स्थिति में ये हाईवे पेट्रोलिंग कर यातायात नियमों के उल्लंघन, नो-एंट्री में प्रवेश, अवैध पार्किंग तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। रेस्क्यू वाहनों के संचालन व बचाव कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पहला वाहन सालासर क्षेत्र तथा दूसरा वाहन भानीपुरा क्षेत्र को मुख्यालय बनाकर सेवाएं देगा। चूरू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा को सूचना दें, ताकि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके। #police #Highwayracekuvehicle #churusp #follower #folowerseveryone #postoftheday #todayposts #nonfollowers #24churunews #viralpost #trending #trendingnow
#trendingphoto #trendingpost
Churu, Churu | Jun 22, 2026