
जी.डी. बगेड़िया पैरामेडिकल कॉलेज में नए छात्रों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित
गिरिडीह। जी.डी. बगेड़िया पैरामेडिकल कॉलेज, चैताडीह (माथाडीह) में नए सत्र 2026–28 के DMLT, DOTA और X-Ray के नए छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत कार्यक्रम (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार माथुर ने दीप जलाकर की।
समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी होती है। उन्होंने नए विद्यार्थियों को पूरी लगन और सेवा भाव के साथ अपने काम की शुरुआत करने की सलाह दी। कॉलेज के निदेशक अजय बगेड़िया की तरफ से कॉलेज के मुख्य प्रबंधक पीयूष सजल ने सभी नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में अच्छी लैब और अनुभवी शिक्षकों की मदद से छात्रों को बेहतर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर छात्रों को कॉलेज के नियमों, पढ़ाई, अनुशासन और परीक्षा के तौर-तरीकों की पूरी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अनन्त कुमार राय (वकील), नील रतन खेतान, अनिल तिवारी, अनिल कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार मिश्रा, पवन कुमार यादव, लवली मिश्रा, स्नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और ईशा कैडिया मौजूद रहे। मंच का संचालन ईशा कैडिया ने किया और लवली मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और उनके अभिभावक भी मौजूद थे।
#GiridihNews #GDBagariaCollege #ParamedicalAdmission #OrientationDay2026 #DMLT #DOTA #XRayTechnician #GiridihUpdate #MedicalEducation #StudentWelcome